Home Contact Us

Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player

| Message | About Us | Mission | Vidya Bharati | Hostel | Management Cell | Facility | Fee | Photo Gallery |
प्रमुख विशेषताएँ

शिक्षण योजना -

  • छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्याभारती की योजनानुसार पंचमुखी शिक्षा की व्यवस्था यथा-
    (क) शारीरिक शिक्षा (ख) मानसिक शिक्षा (ग) व्यावसायिक शिक्षा
    (घ) नैतिक शिक्षा (ङ) आध्यात्मिक शिक्षा

  • बोर्ड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम।

  • स्वच्छ, सुन्दर एवं आधुनिक साजसज्जा से युक्त सूर्यकुण्ड एवं सुभाषचन्द्र बोस नगर परिसर में अपना भवन।

  • सुयोग्य एवं संस्कारित आचार्यों द्वारा नवीन मनोवैज्ञानिक विधियों को माध्यम से अध्यापन।

  • निर्धारित एवं नियमित गृहकार्य की व्यवस्था।

  • छात्र के सर्वांगीण मूल्यांकन हेतु "सतत् मूल्यांकन पद्धति" (C.C.E.) का प्रयोग।

  • सभी छात्रों के लिए खेलकूद की उत्तम व्यवस्था।

  • स्वाध्याय हेतु एक वृहत् पुस्तकालय एवं वाचनालय।

  • संस्कारक्षम वातावरण निर्माण की दृष्टि से जीवन में दैनन्दिन संस्कारों पर बल।

  • लेखन प्रतिभा के विकास हेतु छात्रों द्वारा हस्तलिखित पत्रिका एवं 'माधव दर्पण' सम्पादित करने की व्यवस्था।

  • छात्रों की अन्तःक्रियाओं एवं प्रवृत्तियों के विकास हेतु विभिन्न सहपाठ्य क्रियाकलापों एवं प्रयोग कार्यों पर बल यथा -

  • (क) व्यवस्था प्रियता, नागरिक बोध, वक्तृत्व शक्ति के विकास हेतु छात्र संसद की
    व्यवस्था।
    (ख) उत्तरदायित्व की भावना के विकास हेतु छात्र मंत्रिमण्डल का गठन।
    (ग) विषयों के व्यावहारिक ज्ञान हेतु विभिन्न छात्र परिषदों का गठन।
  • सामाजिक एवं भौगोलिक ज्ञानार्जन हेतु देशदर्शन यात्रा, ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन, वन-विहार, छात्र शिविर एवं शैक्षिक प्रदर्शनी आदि के आयोजन की व्यवस्था।

  • अपनी मातृभूमि, संस्कृति, धर्म, परम्परा एवं महापुरुषों के सम्बन्ध में ज्ञान प्राप्त करने हेतु संस्कृति ज्ञान परीक्षा की व्यवस्था।

  • छात्रों के समुचित विकास की जानकारी हेतु आचार्य एवं अभिभावक सम्पर्क तथा आवश्यकतानुसार अभिभावक सम्मेलन या अभिभावक गोष्ठी की व्यवस्था।

  • विद्यालय के प्रबन्ध समिति में शिक्षाविद्, अभिभावकों, समाजसेवी व्यक्तियों तथा आचार्यों का प्रतिनिधित्व।

  • केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार विषय।

  • नवम/दशम: हिन्दी, संस्कृत, अँग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, कम्प्यूटर विज्ञान ।

  • एकादश (XI)/द्वादश (XII): हिन्दी, संस्कृत, अँग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, बहीखाता, कम्प्यूटर विज्ञान व अर्थशास्त्र।

  • छात्रों में वैज्ञानिक प्रतिभा विकास के लिए ‘विज्ञान भारती’ का गठन।

  • अध्ययन एवं अध्यापन में स्मार्ट क्लास का प्रयोग।

  • 300 छात्रों हेतु गुरुकुल परम्परा पर आधारित छात्रावास ‘‘भाऊराव देवरस छात्र निलयम्’’ की व्यवस्था।

  • आवासीय छात्रों हेतु अतिरिक्त शिक्षण हेतु योग्य आचार्यों की व्यवस्था।

  • विद्यालय में जनरेटर (विद्युत जनित) की सुविधा उपलब्ध।

  • शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था।

  • महानगर के कोने-कोने से छात्रों के विद्यालय आने हेतु वाहन व्यवस्था।

छात्र एवं छात्राओं द्वारा विषय का चयनः
  1. कक्षा एकादश में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्रायें निम्न विषयों का चयन कर सकेंगे।
  2. गणित वर्ग हेतु – अंग्रेजी, हिन्दी संस्कृत, गणित, भौतिकी, रसायन।
  3. जीव विज्ञान वर्ग हेतु – अंग्रेजी, हिन्दी, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान।
  4. वाणिज्य वर्ग हेतु – अंग्रेजी, हिन्दी, कम्प्यूटर अर्थशास्त्र, बहीखाता, व्यवसायिक अध्ययन।

 

 

| Home | About Us | Amrit Vachan | Balika Prakalp | Contact Us | Photo Gallery | Results | Notice |
| Achivements | Forms & Downloads | School Information |

 

Website Developed and Maintained by Madhur Computers
Best viewed using IE6 or above with 1024 X 768 resolution.